Wednesday, May 24, 2023
Ranthambore Safari Zone, Ranthambore National Park is divided into ten safari zones
Ranthambore Safari Booking Procedure, There are 10 Safari Zone in Ranthambore National park
ABOUT RANTHAMBORE ONLINE SAFARI BOOKING :
Saturday, April 30, 2022
Shri Seduram Yadav (IFS) took charge of the post of Chief Conservator of Forests and Regional Director Ranthambore Tiger Project-
Shri Seduram Yadav (IFS) took charge of the post of Chief Conservator of Forests and Regional Director Ranthambore Tiger Project-
From the post of Chief
Conservator of Forests and Regional Director Ranthambore Tiger Project, Shri
T.C. Verma ji retired today and in his place Shri Seduram Yadav ji (IFS) took
additional charge. After after charging..
![]() |
| Photo;- T.C. Verma (IFS) & Shri Seduram Yadav ji (IFS) |
the secretary of the Pathik lok
seva samiti, Mukesh Siit, and the members of the organization Virendra Jain,
Salman Rangrej etc. welcomed and greeted them by wearing garlands and giving
mementos.
On this occasion, Chief
Conservator of Forest Forest Department (ccf) Kota Shri Manoj Parasar ji,
Deputy Conservator of Forest RTR Shri Mahendra Sharma ji, DFO Forest Department
Shri Jairam Pandey ji, DFO Chambal Ghariyal Shri Anil Yadav ji, Deputy
Conservator of Forest Tourism Shri Sandeep Chaudhary ji, Deputy Conservator of
Forests Shri Sanjeev Sharma ji etc. were present.

Secretary of the Pathik lok seva samiti, Mukesh Siit & Shri Seduram Yadav (IFS)
Friday, April 29, 2022
संस्था पथिक लोक सेवा समिति द्वारा रणथम्भोर बाघ परियोजना के मुख्य वन संरक्षक के रिटायरमेंट के एक दिन पहले संस्था ऑफिस में इनके स्वागत सम्मान के कार्य्रकम का आयोजन किया-
आज संस्था पथिक लोक सेवा समिति द्वारा रणथम्भोर बाघ परियोजना के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) टीकमचंद वर्मा के रिटायरमेंट के एक दिन पहले संस्था ऑफिस में इनके स्वागत सम्मान के कार्य्रकम का आयोजन किया।
इस अवसर पर संस्था सचिव मुकेश सीट ओर संस्था सदस्यों ने मुख्य वन संरक्षक जी का स्वागत करते हुवे संस्था ऑफिस मे लाये संस्था कार्यालय में उपस्थित रणथम्भोर ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मुकेश मीना, रणथम्भोर ऑनर्स यूनियन के अध्यक्ष भरतलाल मीना, कोषाध्यक्ष रामलखन मीना, फोरेस्टर मुकेश गुर्जर, लोकेश बड़गुर्जर व संस्था सदस्य विजय मीना, रेखा, सपना जोलिया, टीना, शिवानी, सविता शर्मा, विशाल, बनवारी आदि ने मुख्य वन संरक्षक टीसी वर्मा जी का माला पहनाकर मिठाई खिलाकर ओर संस्था का प्रतीक चिन्ह दे कर भव्य स्वागत किया
ओर रणथम्भोर में वन ओर वनीजीवो के संरक्षण के प्रति अपनी ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा, ओर कई जिमेदारियो को निभाते हुवे बेतरीन सेवाएं दी और रणथम्भोर से रिटारमेंट होम पर बधाइयां ओर शुभकामनाएं दी। सीसीएफ टीसी वर्मा जीने सभी संस्था सदस्यो ओर यूनियन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था सचिव मुकेश सीट व संस्था सदस्य विजय मीना, लोकेश बड़गुर्जर ने रणथम्भोर ऑनर्स व ड्राइवर यूनियन के पदाधिकारीयो का संस्था ऑफिस पर पहली बार पधारने पर भरतलाल मीना, मुकेश मीना, रामलखन मीना का माला पहनाकर ओर संस्था का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
Thursday, April 21, 2022
वन कर्मचारी संघ ने वनपाल के तबादले का किया विरोध -
वन कर्मचारी संघ ने वनपाल के तबादले का किया विरोध
सवाई माधोपुर- रणथम्भौर में वनपाल का तबादले का मामला विवादों के घेरे में आ रहा है। राजस्थान वन अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ ने वनपाल के तबादले पर नाराजगी जताते हुए निन्दा की है। रणथम्भौर के कुण्डेरा रेंज के भदलाव नाके पर मुकेष गुर्जर वनपाल के पद पर कार्यरत थे। पिछले दिनों उनका तबादला कर उन्हें फलाइंग रेंज में लगाया गया। इसको लेकर वन कर्मचारी संघ के प्रदेष अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन का कहना हैं कि अवैध खनन पर कार्यवाही करना लोकसेवक का फर्ज है। जबकि एक राजनेता ने वनपाल का तबादला करवा दिया। पहले षिकायत की जांच करानी चाहिए।
Wednesday, April 20, 2022
संस्था पथिक लोक सेवा समिति द्वारा "हमारी लाडो" के तहत 25 बेटियों को करवाया रणथम्भौर का शैक्षिक भ्रमण-
संस्था द्वारा "हमारी लाडो" के तहत 25 बेटियों को करवाया रणथम्भौर का शैक्षिक भ्रमण-
आज संस्था पथिक लोक सेवा समिति के तत्वावधान में मिसेज एशिया इंडिया एवं हमारी लाडो की ब्रांड एम्बेसिडर सीमा मीना सहित काॅलेज की 25 बेटियों को प्रातःकालीन सफारी में रणथम्भौर के जोन नम्बर 3 का भ्रमण करवाया गया।
![]() |
| FILE PHOTO-1 |
इस मौके पर मिसेज एशिया एण्डिया सीमा मीना ने बताया कि वन व वन्य जीवों के संरक्षण के उद्देश्य से बेटियों को भ्रमण करवाया जहां पर उन्होंने टाइगर टी-120 की अठखेलियां देखी साथ ही चीतल, सांभर, हीरण सहित अन्य कई प्रकार के पेड पौधों व पक्षियों को देखकर काफी उत्साहित हुई।
इस मौके पर नेचर गाइड मानसिंह राजावत ने बेटियों को रणथम्भौर फोर्ट का इतिहास, गणेश मंदिर का इतिहास, टाइगर प्रोजेक्ट एवं वन व वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी।
![]() |
| PATHIK FILE PHOTO-2 |
रणथम्भौर भ्रमण के बाद काॅलेज की सभी बेटियों को संस्था कार्यालय पर मिसेज एशिया इंडिया द्वारा समाज में फेली बुराईयों, कुरूतियों एवं समाज में हम अपना योगदान कैसे करें उस बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। इस मौके पर एमएससी की छात्रा पूजा मीना ने भी संबोधित करते हुए बताया कि आज का शैक्षिक भ्रमण में हमने प्रकृति द्वारा हमें कैसे आक्सीजन मिलती है साथ ही अन्य कई प्रकार के वन व वन्यजीवों को करीब से देखा और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।
![]() |
| PATHIK FILE PHOTO-3 |
वहीं बीए अंतिम वर्ष की छात्रा भारती जोलिया ने बताया कि इस संस्था से जुडकर हमने वन व वन्य जीवों के बारे में बहुत कुछ सीखा है। आज के इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में रणथम्भौर के उपवन संरक्षक महेंद्र शर्मा, एसीएफ संजिव शर्मा एवं संस्था सदस्य विजय मीना, सन्नी वर्मा, सपना जोलिया, टीना, रेखा मीना, आशाराम, सीताराम आदि का अहम योगदान रहा।
संस्था पीछे 8 वर्षो से यहां के युवाओ और लोगो को रणथम्भोरे के बाघों और यहां के वन्यजीवो के प्रति जागरूक करने का काम करती आरही है।
Wednesday, September 15, 2021
Leopards in the Land of Tigers
Article: Leopard very shy, elusive and agile creature often avoid conflicts with large predators, they usually keep a safe distance to avoid any encounter, most of the time they take their food high on tree so that no other animal should disturb them while they are feeding.
Especially when large predators like Tigers are around, they either run away from the scene or climb a high tree where bulky tigers can't get hold of them, even if there is a fully grown leopard direct conflict with tigers means certain death.
If in case these leopards want to steal some food from the tiger's kill they wait patiently at a safe distance and when the tiger leaves the kill after feeding, then they approach slowly and gradually at the kill of the tiger to steal a portion from it. And when leopard leaves it, then other animals like hyena, wolf, jackal, or fox approach it, though sometimes hyena can chase away leopards also.
Since years they are co-existing, and they know their limitations as well, as a small tiger cub is vulnerable if the parents are not around.
But in past some shocking footages came where a leopard was seen face to face with Tiger, in another incident in Sariska a leopard was seen feeding with Hyena as both of them are believed to be eternal enemies, in another incident also from Sariska a Tiger was seen killing a leopard, similarly, when a tiger was at a water hole a leopard was seen sitting on a tree and when the tiger left the place the leopard didn't come down, and waited for hours to come down. Even in Ranthambhore incidents were observed where Tiger is on the move and leopards are sitting on trees patiently.
In what circumstances leopard ate food with hyena is still a mystery, but in a Tiger, landscape leopards had to be very cautious, one wrong move could be fatal.
Co-existence is a universal principle established by Nature, Prey and Predator live together in a specific area according to their survival skills, there was a media documentary from Madhyapradesh probably Bandhavgarh where an abandoned Tigress cub survived by stealing food of the leopard, while her brothers were not so lucky, therefore survival skill is the most important key to encounter the obstacles of life.
वन्यजीवों एवं मानव प्रजाति के बीच संघर्ष को रोकने में बनेगी मददगार पुस्तक प्रकाशित
उदयपुर, 15 सितंबर। वर्तमान में वन्यजीवों एवं मानव प्रजाति के बीच बढ़ रहे संघर्ष एवं आये दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए वन्यजीवों के उचित संरक्षण के साथ उन्हें उपयुक्त व अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ‘वन्यप्राणी बचाव एवं पुनर्वास‘ शीर्षक से एक पुस्तक लिखी गई है। यह पुस्तक उदयपुर के ख्यातनाम पर्यावरणविद् एवं वन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी डॉ.सतीश कुमार शर्मा ने लिखी है।
Tuesday, September 14, 2021
September means Big Butterfly Month
Jaipur : September is the month of butterflies, wherever you go you'll see some or the other butterflies fluttering here and there, some are seen nectaring flowers, some are seen doing mud-puddling and some mating or laying eggs.
Butterfly is a beautiful creature or rather we say an insect, that always attracts and fascinate us, they have beautiful wings and verity of colours, and they are found in different shapes and sizes, almost all butterflies are attractive.
There are more than 125 species of butterflies in Rajasthan, some of them are Common Rose, Crimson Rose, Common Jezebel, Common Jay, Tailed Jay, Plain Tiger, Blue Tiger, Common Leopard, Common Castor, Danaid Eggfly, Great Eggfly, Common Mormon, Common Crow, Red Periot, Common Gull, Small Salmon Arab, Zebra Blue, Forget me not, Common Joker, Gram Blue, Common Grass Yellow, White Orange Tip, Yellow Orange Tip, Baronet, Common Shot Silver Line, Lilac Silver Line, Blue Spotted Arab, Desert grizzled skipper, Skipper, Tricolour Pied Flat, Lime Butterfly and so on.... The list continues.
September is after rains is perfect season fot them to breed, it's not harsh like summers and winters so this season is known for the butterflies. Many organisations including BNHS and now Forest Department also organises Big Butterfly Month. Here you have to collect data of the butterflies you see in a specific area. Recently in Madhyapradesh a Butterfly Survey has been conducted at Ratapani Wildlife Sanctuary.
Similarly in many places all over the country this event is organized, butterfly are one of the key species of any eco-system, they are good pollinators equally as bee, and it is not an exaggeration that you can't imagine human life without butterflies.
This is the time when we can create awareness and teach and educate our next generation about how important are butterflies. Habitat loss and severe anthropogenic pressure has disturbed the life cycle and survival of many species. As you know butterflies lay eggs on specific plant their larva or caterpillar survives on specific host plant, so if that specific plant is lost you'll also not find a particular species of butterfly there. So if we need to save our environment and similarly ourselves we need to conserve our forest and eco-system.
Wednesday, August 04, 2021
बाघों की नगरी में बाघों के रक्षकों की दुर्दशा
सवाई माधोपुर, 4 जुलाई। रणथंभौर और प्रदेश के सभी टाइगर रिज़र्व में एक तरह से बाघों की जीवनरेखा कहे जाने वाले प्राइवेट टाइगर ट्रेकर्स की स्तिथि बुरी है। आवश्यक सुविधाओं के आभाव में भी दिन-रात काम करने को मजबूर इन सच्चे सेवकों के ज़ज़्बे को सलाम है।
प्रदेश के तीन टाइगर रिज़र्व, सरिस्का, रणथंभौर और मुकुन्दरा में लगभग 40 के करीब प्राइवेट टाइगर ट्रेकर्स संविदा पर काम कर रहे हैं। पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा के नाम पर इनके पास केवल लाठी होती है। न ही कोई आधुनिक सुरक्षा उपकरण ना ही तकनीकी ट्रेकिंग उपकरण।
पैदल गश्त करते हुए टाइगर ट्रैकिंग करना हर किसी के बस का काम नहीं है, जब किसी बाघ से किसी का आमना सामना हो जाए तो कोई कितना भी बहादुर क्यों न हो सब भूल जाता है, लेकिन इनका आए दिन बाघों से ज़मीन पर आमना सामना होता रहता है। ये इनका अनुभव ही है जो इनको बचाये रखता है। (सार्वजनिक सूचना: किसी को भी जो टाइगर ट्रेकिंग न जानता हो अथवा वन विभाग द्वारा उक्त कार्य पर न लगाया गया हो उपरोक्त कार्य करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ऐसा करना अपराध है।)
उक्त ट्रेकर्स को मानदेय के नाम पर मात 5 से 6 हज़ार रुपए प्रतिमाह तनख्वाह मिलती है व इनके कोर्डिनेटर को 12 से 15 हज़ार प्रतिमाह मिलते हैं जो ऑफिस में बैठ कर काम करता है।
टाइगर ट्रेकर्स को आवश्यक सुविधाओं में :
1. ट्रेकिंग के जूते
2. केमोफ्लेज वर्दी
3. सेफ्टी जैकेट
4. जीपीएस डिवाइस
5. बनोकुलर (दूरबीन)
6. वाकी टॉकी
7. स्लीपिंग बैग
8. कैरी बैग
कैमरा आदि जो वन विभाग उपलब्ध करवाता है। साथ ही मोटरसाइकिल भी इनकी मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है
ऐसे कई किस्से हैं जिनमें टाइगर ट्रेकर्स का आमना सामना टाइगर से हुआ है । जिसमें कानेटी गांव की घटना में जहाँ एक युवा बाघ नें एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मार दिया था उसने ट्रेकर्स पर भी चार्ज कर दिया था तब ट्रेकर्स को लीड कर रहे हनुमान सिंह गुर्जर बताते हैं कि जैसे तैसे उन्होंने लाठियां ज़मीन पर पीट पीट का शोर मचा के बाघ के हमले से अपने आप को बचाया था।
बाघ ही नहीं ट्रेकर्स को जंगल में भालू, पैंथर, जरख और सांपों जैसे कई अन्य वन्यजीवों का भी सामना करना पड़ता है। कई बार ट्रेकिंग करने के लिए जूते तक नहीं होते हैं तो सैंडल, फटे जूतों और कभी कभार चप्पल से भी ट्रेकिंग करनी पड़ती है।
वन विभाग में अब नए उच्चाधिकारी आए हैं उम्मीद है इनसे की कोई ठोस कदम टाइगर ट्रेकर्स के उत्थान के लिए उठाएंगे।
हनुमान सिंह गुर्जर, मुकेश शर्मा, मीठालाल गुर्जर कुछ पुराने टाइगर ट्रेकर्स हैं जो करीब 10 सालों से ट्रेकिंग का काम कर रहे हैं । वहीं नए टाइगर ट्रेकर्स को भी इनसे प्रशिक्षण की आवश्यकता है।
Friday, July 30, 2021
संस्था पथिक लोक सेवा समिति को दी नगरपरिषद स.मा क्षेत्र में घर घर औषिधीय पौधे वितरण की जिमेदारी-
सवाई माधोपुर 30 जुलाई:- राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा 1 अगस्त 2021 को 12 बजे राज्य के सभी जिलों में घर घर औषिधि पौधे वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जावेगा।
जिसके अंतर्गत आज दिनांक 30 जुलाई 2021 को प्रातः 11 बजे वनमंडल सवाई माधोपुर के कार्यालय में डीएफओ जयराम पांडे की उपस्थित में उनके कक्ष में बैठक की गई जिसमें 1 अगस्त वनमहोत्सव के अवसर पर खिलचीपुर स्थित नाहरगढ़ होटल के सामने यूआईटी की भूमि पर साय 3 बजे घर घर औषिधि पौधे वितरण का कार्येक्रम रखा गया है बैठक में डीएफओ द्वारा बताया गया कि वन विभाग, नगरपरिषद व संस्था के सहयोग से चार प्रकार के औषिधि पौधे गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी और कालमेघ के दो दो पौधे कुल आठ पौधे का एक पैकिट घर-घर बाटे जायँगे। जिसमे संस्था पथिक लोक सेवा समिति को सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के 1 से 60 वार्डो की ज़िमेदारी सौपी गई।
औषिधीय पौधे वितरण में संस्था Pathik Lok Seva Samiti के सहयोगी रहेंगे वार्ड के पार्षद, आंगनबाड़ी की आशासयोगनी, सरकारी स्कूल के अध्यापक व वन विभाग के कर्मचारी आदि। डीएफओ कक्ष की बैठक में डीएफओ जयराम पांडे, एसीएफ पंकज कसाना, संस्था सचिव मुकेश सीट, नगरपरिषद आरओ नीलम कोठारी एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके बाद सवाई माधोपुर नगरिषद में सांय 3 बजे चैयरमेन कक्ष में बैठक की गई जिसमें चैयरमेन विमल महावर की अध्यक्षता में औषिधि पौधे वितरण कार्येक्रम की अंतिम वार्ड वाइज रूपरेखा बनाई गई जिसमे 1 अगस्त 2021 से 30 अगस्त 2021 तक शुरू हो रहे प्रथम पेज में मानटाऊन क्षेत्र के ओर रेल्वे कॉलोनी सहित 30 वार्डो में पौधे वितरण करने का अंतिम रूप दिया गया, जिसमे हर रोज 2 से 5 वार्डो में घर-घर औषिधीय पौधों का वितरण किया जावेगा।
नगरपरिषद में हुई बैठक में नगरपरिषद आरओ नीलम कोठारी, वनमंडल के रेंजर सुरेश गुर्जर, संस्था सचिव मुकेश सीट ओर कई वार्डो के पार्षद मोजूद रहे।
Sunday, July 25, 2021
रणथम्भोर की फलोदी रेंज स्थित झोजेश्वर महादेव पर चलाया गया स्वच्छता व जागरूकता अभियान
Sawai Madhopur:- आज 25 जुलाई 2021 रविवार को रणथंभौर बाघ परियोजना वह पथिक लोक सेवा समिति सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता व जागरूकता अभियान फलोदी रेंज स्थित झोजेश्वर महादेव पर चलाया गया।
आज संस्था के 40 सदस्यों, वनकर्मीयो ओर पुलिस कर्मियों ने झोझेश्वर महादेव मंदिर पर जाकर परिसर में लगी दुकानों पर बैठे लोगों व दुकानदार को समझाया की आज के बाद दुकानो पर किसी भी प्रकार की प्लास्टिक की थैलिया व किसी भी प्रकार का प्लास्टिक का सामन नहीं रखेंगे ओर आने जाने वाले पर्यटको व श्रद्धालुओं को प्लास्टिक की थैलियों मैं सामान नहीं देने के लिए बाध्य किया व संकल्प भी दिलवाया। उपस्थित दुकानदारों ने विश्वास और संकल्प लिया कि आज के बाद हम लोग कपड़ों के केरी बेगो का ही प्रयोग करेंगे और आने जाने वाले लोगों को पूजा का सामना भी कपड़े के केरी बेगो में ही देंगे। संस्था द्वारा मंदिर परिसर में लगी दुकादारो व लोगो को प्लास्टिक थैलियों की जगह 700 कपड़े के कैरी बेग भी वितरित किये गए।
संस्था सदस्यो द्वारा मंदिर पुजारी से भी मंदिर परिसर को साफ सुथरा रखने की अपील की गई और समझाया कि बारिश के मौसम में मंदिर में प्रत्यक रविवार ओर बुधवार को हजारो लोग पिकनिक पार्टिया ओर गोठ आदि करने आते है जिससे मंदिर परिसर में गंदगी बहुत ज्यादा फैलती है जिस पर आप पाबन्दी लगावे जिसमे प्रसाशन का सहयोग ले।
मंदिर पुजारी, उपस्थित लोगों ओर दुकानदारों ने संस्था के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था विगत दिनों से कई सारे धार्मिक स्थलों पर इस अभियान को संचालित कर रही है जिससे कई सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं और जागरूक भी हो रहे हैं। संस्था के सभी सदस्यों को धन्येवाद दिया।
आज के अभियान में संस्था सदस्य, लखन, विशाल धनावत, ऋषिकेश, प्रिया राणावत, शिवानी, पायल, मनीषा गुर्जर, सुमन भाटी, रामराज, मनीष, विक्की, राकेश, दयाराम, किरोड़ी के अलावा विभाग के फलौदी रेंजर एस.एन सारस्वत, फॉरेस्टर सीमा मीना फ़ॉरेस्ट ड्राइवर रामजीलाल जाट, रामहँस गुर्जर वनरक्षक, राजेश, जीतमल पुसिश कर्मी के अलावा बॉर्डर होमगार्ड के अलावा कई संस्था सदस्यो का आज के अभियान में प्रशंशनीय सहयोग रहा।
Saturday, July 24, 2021
नवाचार हमारी लाडो कार्यक्रम के तहत संस्था ने 50 बेटियों के द्वारा किया पौधारोपण
सवाई माधोपुर : जिला कलेक्टर श्री राजेन्द्र किशन द्वारा चलाए जा रहे नवाचार "हमारी लाडो" के कार्यक्रम का आयोजन वृक्षारोपण खिलचीपुर, नाहरगढ़ होटल के पास वन विभाग एंव पथिक लोक सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया जिसमें संस्था से जुड़ी हुई 50 बेटियों द्वारा पौधरोपण किया गया एंव उनके द्वारा पौध संवर्धन सुरक्षा एंव उपयोगिता से सम्बधित पूछे गये सवालों कि जानकारी दी जाकर वृक्षारोपण हेतु गढ्ढो के उपचार, पौधे लगाने की तकनीक किटनाषक, सिंचाई, थावला बनाने की विस्तृत जानकारी दी गयी इस उपरान्त राजस्थान सरकार द्वारा संचालित घर-घर औषधिय पौधों की उपयोगिता एंव महत्व की जानकारी श्रीमान जयराम पाण्डेय उप वन संरक्षक ,सवाई माधोपुर द्वारा दी गई।
वन एवम् पर्यावरण संरक्षण को लेकर पथिक लोक सेवा समिति के सचिव मुकेश सीट ने बताया कि संस्था कि ओर से चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत जिले के अलग अलग गांवों , रणथंभौर परिक्षेत्र के अलग अलग स्थानों, कॉलोनियों में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
साथ ही घर घर औषधी योजना के तहत औषधीय पौधों का वितरण संस्था के वॉलेंटियर्स द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम समापन के बाद बेटियों को अमृतसर महादेव का भ्रमण कराया गया जहां उन्हें रणथंबोर अभ्यारण्य की जानकारी दी गई .
कार्यक्रम में संस्था सचिव मुकेश सीट, पंकज कसान सहायक वन संरक्षक, सुरेश गुर्जर कार्यवाहक क्षेत्रीय वन अधिकारी, ताराचन्द यादव नाका प्रभारी सवाई माधोपुर एंव संस्था सदस्य विजय मीना, लखन बरनाला, प्रिया राणावत, उमा शंकर, मनराज गुर्जर, गणेश, रेखा मीना, शिवानी, काजल, विशाल, सीताराम, ऋषि,स्वाति, दीपा, सुमन, मनीषा, आरती, वर्षा, पूजा, अंजली व अन्य 50 बेटियां उपस्थित रही।
Wednesday, July 21, 2021
संस्था 6 वर्षों से चला रही है रणथंबोर में वन्य जीव व पर्यावरण संरक्षण अभियान
संस्था पथिक लोक सेवा समिति पिछले 6 वर्षों से रणथम्भोर अभयारण्य में वन्यजीव, पर्यावरण संरक्षण व विस्थापन आदि कार्यो में वन विभाग का सहयोग कर रही है ओर लगातार हर अपने अभियानों ओर जन जागरूकता कार्यक्रमो को जमीनी स्तर पर करती आरही है। संस्था प्रति वर्ष रणथम्भोर स्वच्छता व जागरूकता अभियान के अलावा विशाल पौधरोपण का कार्य भी संचालित करती आरही है। हाल ही में संस्था ने एक माह से रणथम्भोर बाघ परियोजना सवाई माधोपुर के सयुक्त तत्वाधान में रणथम्भोर स्वच्छ्ता व जागरूकता अभियान संचालित कर रखा है जिसके तहत रणथम्भोर अभयारण्य परिक्षेत्र के अंदर आने वाले धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर संस्था सदस्यों द्वारा प्रत्येक रविवार, बुधवार ओर अन्य विशेष दिनों को आने जाने वाले लोगो को जागरूक किया जाता है और प्लास्टिक थैलियों से होने वाले नुकसान के बारे में बता कर लोगो को जागरूक किया जाता है।
संस्था के इस जागरूकता अभियान से सेकड़ो लोग लाभान्वित हो रहे है व साथ ही जागरूकता भी बढ़ रही है।
आज पिछले बुधवार की भांति आज बुधवार को गणेश मंदिर स्थित जोगी महल दरवाजे पर स्वच्छ्ता व जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें गणेश मंदिर पर आने वाले हजारो श्रदालुओं को प्लास्टिक की थैलिया लाने के लिए मना किया ओर प्लास्टिक की थैलियों की जगह लगभग 2000 कपड़े के कैरी बैग वीरेंद्र चौहान निर्दलीय पार्षद के सहयोग से वितरित किये गए।
संस्था के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की कि आप भविष्य में किसी भी प्रकार का प्लास्टिक सामान मन्दिर परिसर में नही लेकर आओगें।
जिसके बाद में संस्था के सभी सदस्य एक साथ गणेश मंदिर पर पहुँचे ओर वहाँ पर लगी हुई सभी दुकानदारों से भी प्लास्टिक को रोकने के लिए समझाईस की तथा उन्हें बाध्य किया कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक सामान का उपयोग नही करेंगे।
आज के अभियान में संस्था सचिव मुकेश सीट, सदस्य विजय (पूर्व पार्षद), राजेश बैरवा, विशाल धनावत, दीपा, स्वाति, ऋषिकेश, विक्की, सन्नी वर्मा, मनराज, मनोज, दयाराम सीताराम गुर्जर, दिलराज, गणेश, गौरव सैनी, आदि 40 से अधिक संस्था सदस्य सम्मिलित रहे।
Thursday, July 08, 2021
रणथंभोर स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर पर जाने वाले सैकड़ो श्रद्धालुओं को प्लास्टिक ले जाने से रोका
Ranthambore
आज दिनांक 8 जुलाई 2021 चौदस के अवसर पर रणथंभोर अमरेश्वर महादेव मंदिर पर जाने वाले सैकड़ो श्रद्धालुओं को संस्था पथिक लोक सेवा समिति के सदस्यों व रणथंभौर के आरोपीटी रेंज के फोरेस्टर व वनकर्मियों के द्वारा प्लास्टिक के प्रति जागरूक किया गया। और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओ को पलास्टिक की थैलिया ले जाने से रोका गया ओर आगे कभी रणथम्भोर अभ्यारण्य में स्थित मंदिरों में किसी भी प्रकार की पिलास्टिक की थैलिया ओर बोलते नही लेजाने के जागरूक किया।
![]() |
| जाते हुए श्रद्धालुओं की प्लास्टिक को लेकर कैरी बैग में समान डालते हुवे |
संस्था पथिक लोक सेवा समिति द्वारा प्रत्येक रविवार व विशेष दिनों पर रणथम्भोर बाघ परियोजना क्षेत्र में अलग - अलग धार्मिक स्थलों पर "रणथम्भोर स्वच्छता व जागरूकता अभियान" चलाया जाता है।
संस्था सचिव मुकेश सीट ने बताया कि आज चौदस के अवसर पर रणथम्भोर परिधि में स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर पर लॉकडाउन के बाद पहली बार हजारो श्रदालु दर्शन करने के लिए आये। रणथम्भोर में स्थित धार्मिक मंदिरों पर सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शनिवार रविवार, चौदस, अमावस्या, आदि के दिन हजारों श्रद्धालु आते हैं।
जिन्हें जागरूक करने लिए संस्था द्वारा रणथम्भोर स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत मंदिरों आने आने जाने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाता है ओर प्लास्टिक कचरा ना फैलाने ओर कपड़े के केरी बेगो को उपयोग में लेने का संकल्प दिलवाया जाता है।
उपस्थित लोगो को घर घर ओषधि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है और इस वर्षो ऋतु में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर मे राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त ओषधिय पौधे लगा कर व साथ ही छायादार पौधे को लगाकर उन पौधों को नन्ने शिशु की भांति देखभाल करने का भी संकल्प दिलवाया जाता है।
आज के इस अभियान में संस्था से मुकेश सीट, राजेश बैरवा, लोकेश बडगुजर विभाग से आरोपीटी फोरेस्टर महेंद्र सिंह राजावत, फ्लाइंग इंचार्ज मंगल सिंह, सरदार सिंह, ड्राइवर रामजीलाल, एसटीएफ से लाल सिंह, जमनालाल सैनी, अमृतसर के इंचार्ज छितर लाल सैनी आदि वन कर्मचारी व स्वयंसेवको का आज के अभियान में विशेष सहयोग रहा।
Sunday, July 04, 2021
रणथम्भोर बाघ परियोजना की तालेड़ा रेंज स्थित कठुली भेरूजी मंदिर पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
राजस्थान के तीन बाघ परियोजनाओं रणथम्भोर बाघ परियोजना, सरिस्का बाघ परियोजना एवम मुकुन्दरा बाघ परियोजना में वन व वन्यजीव संरक्षण साथ ही बाघ परियोजना की सीमा में बसे गाँवो के विस्थापन पर संस्था पथिक लोक सेवा समिति कई वर्षो से वन विभाग राजस्थान का ज़मीनी स्तर पर सहयोग कर रही है। संस्था पथिक लोक सेवा समिति ने 2016 से रणथम्भोर बाघ परियोजना में रणथम्भोर स्वच्छता व जागरूकता अभियान, पौधारोपण अभियान, जन-जागरूकता अभियान के अलावा कई अन्य अभियान विभागीय सहयोग व निजी स्तर पर संचालित कर रखे है।
रणथम्भोर स्वच्छता व जागरूकता अभियान के क्रम में संस्था ने आज दिनांक 4 जुलाई 2021 को रणथम्भोर बाघ परियोजना की तालेड़ा रेंज स्थित कठुली भेरूजी मंदिर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। आज कठुली भेरूजी मंदिर पर जयपुर, भरतपुर व मध्यप्रदेश व अन्य कहि दूर दराज से आये हुवे श्रदालु उपस्थित थे जो प्रत्येक शनिवार को मंदिर दर्शन करने आते है रात में मंदिर पर रुकते है और रविवार को यहाँ से प्रातःकाल में निकल जाते है। संस्था सदस्य राजेश बैरवा व भारती राही, ने उपस्थित श्रद्धालुओं, पास गाँव के ग्रामीणों व मंदिर पुजारी को मंदिर परिसर व आस पास में पॉलीथिन व प्लास्टिक बोतलों को यहां वहां ना फेकने का संकल्प दिलवाया ओर मंदिर पुजारी को मंदिर परिसर में कचरा पात्र लगा कर फेंके गए प्लासिटक बोतलो ओर पॉलीथिन के कचरे को इकट्ठा कर के कचरा पात्र में डाल कर नष्ट करने के लिए समजाया गया। ये रणथम्भोर की पहली संस्थान है जो रणथम्भोर सरक्षण के प्रति दिन रात जंगल पर काम कर रही है।
अभियान में उपस्थित तालेड़ा रेंज के रेंजर रामखिलाड़ी जी ने लोगो को जागरूक करते हुवे वन्यजीवो द्वारा प्लास्टिक कचरे को खाने से उनकी मौते हो जाती है जिससे हमारे रणथम्भोर अभयारण्य व वन्यजीवो को नुकसान होता है। जिसके लिए उपस्थित लोगों को जागरूक किया ओर प्लास्टिक कचरा ना फैलाने ओर कपड़े के केरी बेगो को उपयोग में लेने का संकल्प दिलवाया। साथ ही संस्था सचिव मुकेश सीट ने मंदिर परिसर में उपस्थित लोगो को घर घर ओषधि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इस वर्षो ऋतु में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर मे राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त ओषधिय पौधे लगा कर व साथ ही छायादार पौधे को लगाकर उन पौधों को नन्ने शिशु की भांति देखभाल करने का भी संकल्प दिलवाया।
आज के इस अभियान में संस्था सदस्य सीताराम गुर्जर, दीपा शर्मा, स्वाति श्रीमाल व तालेड़ा रेंज वनपाल वनरक्षक व कई वनकर्मी सहित स्वयंसेवको का आज के अभियान में प्रशंसनीय सहयोग रहा।
Friday, June 18, 2021
VOICE OF RANTHMBORE WE PROVIDE WILDLIFE AND ANIMALS , NATIONAL PARKS INFORMATION.
sawai madhopur news
sawai madhopur hotels
sawai madhopur pin code
sawai madhopur to jaipur
sawai madhopur weather
sawai madhopur tehsil
sawai madhopur mla






सवाई माधोपुर अखबार आज का
सवाई माधोपुर पत्रिका अखबार टुडे
सवाई माधोपुर एप
सवाई माधोपुर वीडियो
सवाई माधोपुर की तहसील
zee news sawai madhopur
बोली सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर भास्कर अखबार today
Sawai Madhopur epaper: Dainik Bhaskar brings digital edition of Latest Hindi News epaper from Sawai Madhopur. Read local News,
Sawai Madhopur News in Hindi: Read latest Sawai Madhopur news, Sawai Madhopur ki taza khabar, सवाई माधोपुर न्यूज़ on https://swmnews24.blogspot.com/
Sawai Madhopur: Latest News, Timelines, Photos, Videos https://swmnews24.blogspot.com/ › News › India News
Find Latest News, Videos and Pictures about Sawai Madhopur. Explore latest updates, news, information from https://swmnews24.blogspot.com/ . All about Sawai Madhopur
Tonk-Sawai Madhopur: Latest News, Videos and Photos on ..https://swmnews24.blogspot.com/
Tonk-Sawai Madhopur: Get Tonk-Sawai Madhopur Latest News, Videos and Photos also find Breaking news, updates, information on https://swmnews24.blogspot.com/
VOICE OF RANTHMBORE WE PROVIDE WILDLIFE AND ANIMALS , NATIONAL PARKS INFORMATION.
Voice Of ranthambore rajasthan sawai madhopur website this website only for awareness of conservation of forest and wildlife safari of rajasthan





































