Thursday, July 08, 2021

रणथंभोर स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर पर जाने वाले सैकड़ो श्रद्धालुओं को प्लास्टिक ले जाने से रोका

Ranthambore

आज दिनांक 8 जुलाई 2021 चौदस के अवसर पर रणथंभोर अमरेश्वर महादेव मंदिर पर जाने वाले सैकड़ो श्रद्धालुओं को संस्था पथिक लोक सेवा समिति के सदस्यों व रणथंभौर के आरोपीटी रेंज के फोरेस्टर व वनकर्मियों के द्वारा प्लास्टिक के प्रति  जागरूक किया गया। और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओ को पलास्टिक की थैलिया ले जाने से रोका गया ओर आगे कभी रणथम्भोर अभ्यारण्य में स्थित मंदिरों में किसी भी प्रकार की पिलास्टिक की थैलिया ओर बोलते नही लेजाने के जागरूक किया।

जाते हुए श्रद्धालुओं की प्लास्टिक को लेकर कैरी बैग में समान डालते हुवे

संस्था पथिक लोक सेवा समिति द्वारा प्रत्येक रविवार व विशेष दिनों पर रणथम्भोर बाघ परियोजना क्षेत्र में अलग - अलग धार्मिक स्थलों पर "रणथम्भोर स्वच्छता व जागरूकता अभियान" चलाया जाता है।

संस्था सचिव मुकेश सीट ने बताया कि आज चौदस के अवसर पर रणथम्भोर परिधि में स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर पर लॉकडाउन के बाद पहली बार हजारो श्रदालु दर्शन करने के लिए आये। रणथम्भोर में स्थित धार्मिक मंदिरों पर सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शनिवार रविवार, चौदस, अमावस्या, आदि के दिन हजारों श्रद्धालु आते हैं।

जिन्हें जागरूक करने लिए संस्था द्वारा रणथम्भोर स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत मंदिरों आने आने जाने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाता है ओर प्लास्टिक कचरा ना फैलाने ओर कपड़े के केरी बेगो को उपयोग में लेने का संकल्प दिलवाया जाता है। 

उपस्थित लोगो को घर घर ओषधि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है और इस वर्षो ऋतु में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर मे राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त ओषधिय पौधे  लगा कर व साथ ही छायादार पौधे को लगाकर उन पौधों को नन्ने शिशु की भांति देखभाल करने का भी संकल्प दिलवाया जाता है।

आज के इस अभियान में संस्था से मुकेश सीट, राजेश बैरवा, लोकेश बडगुजर विभाग से आरोपीटी फोरेस्टर महेंद्र सिंह राजावत, फ्लाइंग इंचार्ज मंगल सिंह, सरदार सिंह, ड्राइवर रामजीलाल, एसटीएफ से लाल सिंह, जमनालाल सैनी, अमृतसर के इंचार्ज छितर लाल सैनी आदि वन कर्मचारी व स्वयंसेवको का आज के अभियान में विशेष सहयोग रहा।



Tags :

bm

om sai

Seo Construction

I like to make cool and creative designs. My design stash is always full of refreshing ideas. Feel free to take a look around my Vcard.

  • om sai
  • Februari 24, 1995
  • Ranathambore National Park Rajasthan, SWM 322001
  • pathikloksewa@gmail.com
  • +91-6367094588

Post a Comment