संस्था 6 वर्षों से चला रही है रणथंबोर में वन्य जीव व पर्यावरण संरक्षण अभियान
संस्था पथिक लोक सेवा समिति पिछले 6 वर्षों से रणथम्भोर अभयारण्य में वन्यजीव, पर्यावरण संरक्षण व विस्थापन आदि कार्यो में वन विभाग का सहयोग कर रही है ओर लगातार हर अपने अभियानों ओर जन जागरूकता कार्यक्रमो को जमीनी स्तर पर करती आरही है। संस्था प्रति वर्ष रणथम्भोर स्वच्छता व जागरूकता अभियान के अलावा विशाल पौधरोपण का कार्य भी संचालित करती आरही है। हाल ही में संस्था ने एक माह से रणथम्भोर बाघ परियोजना सवाई माधोपुर के सयुक्त तत्वाधान में रणथम्भोर स्वच्छ्ता व जागरूकता अभियान संचालित कर रखा है जिसके तहत रणथम्भोर अभयारण्य परिक्षेत्र के अंदर आने वाले धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर संस्था सदस्यों द्वारा प्रत्येक रविवार, बुधवार ओर अन्य विशेष दिनों को आने जाने वाले लोगो को जागरूक किया जाता है और प्लास्टिक थैलियों से होने वाले नुकसान के बारे में बता कर लोगो को जागरूक किया जाता है।
संस्था के इस जागरूकता अभियान से सेकड़ो लोग लाभान्वित हो रहे है व साथ ही जागरूकता भी बढ़ रही है।
आज पिछले बुधवार की भांति आज बुधवार को गणेश मंदिर स्थित जोगी महल दरवाजे पर स्वच्छ्ता व जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें गणेश मंदिर पर आने वाले हजारो श्रदालुओं को प्लास्टिक की थैलिया लाने के लिए मना किया ओर प्लास्टिक की थैलियों की जगह लगभग 2000 कपड़े के कैरी बैग वीरेंद्र चौहान निर्दलीय पार्षद के सहयोग से वितरित किये गए।
संस्था के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की कि आप भविष्य में किसी भी प्रकार का प्लास्टिक सामान मन्दिर परिसर में नही लेकर आओगें।
जिसके बाद में संस्था के सभी सदस्य एक साथ गणेश मंदिर पर पहुँचे ओर वहाँ पर लगी हुई सभी दुकानदारों से भी प्लास्टिक को रोकने के लिए समझाईस की तथा उन्हें बाध्य किया कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक सामान का उपयोग नही करेंगे।
आज के अभियान में संस्था सचिव मुकेश सीट, सदस्य विजय (पूर्व पार्षद), राजेश बैरवा, विशाल धनावत, दीपा, स्वाति, ऋषिकेश, विक्की, सन्नी वर्मा, मनराज, मनोज, दयाराम सीताराम गुर्जर, दिलराज, गणेश, गौरव सैनी, आदि 40 से अधिक संस्था सदस्य सम्मिलित रहे।








