Friday, August 26, 2022

आज ग्राम पंचायत खिलीचीपुर स्थित वृक्ष कुंज में वन महोत्सव कार्येक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया

आज ग्राम पंचायत खिलीचीपुर स्थित वृक्ष कुंज में वन महोत्सव कार्येक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया







सवाई माधोपुर आज दिनांक 26 अगस्त 2022 को ग्राम पंचायत खिलीचीपुर स्थित वृक्ष कुंज में वन महोत्सव कार्येक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया।


वन महोत्सव का आयोजन हर वर्ष जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाता है कई बार बारिश नही होने की वजह से कार्यक्रम जुलाई अगस्त में भी आयोजन किया जाता है और ये पूरे भारत में सरकारी और गेर सरकारी संगठनो द्वारा मिलकर इसका आयोजन करते है ओर इस दिन पेड़ लगाते है पेड़ो के बिना मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती क्योकि पेड़ मानव ही नहीं सभी जीवों का आधार है  लेकिन आज के समय में औधोगिकरण इतने हो गये की हमे पता ही नही की जंगल किस रफ्तार से काटे जा रहे है, समय रहते हमे इस और ध्यान देने की बहुत जरूरत है हर एक आने वाली महामारी कुछ न कुछ सीखा कर जाति है हाल ही में कोरोना महामारी के चलते लाखो लोगो को ऑक्सीजन नही मिल पाने की वजह से जान गवानी पड़ी थी।


कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला व पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार विश्नोई और विशिष्ट अथिति रणथम्भोर के उपवन संरक्षक संग्राम सिंह, सामाजिक वानिकी के उपवन संरक्षक श्रवण कुमार रेड्डी, चम्बल घड़ियाल के उपवन संरक्षक अनिल यादव, रणथम्भोर के सहायक उपवन संरक्षक अरविंद कुमार झा के अलावा पथिक लोक सेवा समिति के सचिव मुकेश सीट, संस्था सदस्य, वनविभाग के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक शर्मा, विभाग के कई फील्ड अधिकारी, कर्मचारी, पर्यावरण प्रेमी, ग्रामीण व पत्रकार उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों को विभाग के फील्ड, क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा  फूल माला पहनाकर स्वागत किया




कार्यक्रम का मंच संचालन रणथम्भोर के एसीएफ अरविंद झा ने किया, स्वागत उदबोधन डीएफओ श्रवण कुमार रेड्डी द्वारा दिया गया जिसमें कार्यक्रम में उपस्थिति सभी का स्वागत किया और विभाग की उपलब्धियां घर घर औषधि के बारे में बताया, इनके बाद संस्था सदस्य आविश शर्मा ने पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया  कि पूरे देश मे वन महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के के साथ मे किया जाता है। संस्था सचिव मुकेश सीट ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुवे संस्था द्वारा रणथम्भोर ओर सामाजिक वानिकी विभागों का संस्था द्वारा किस पर्यावरण, वन एवम वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में किस तरह से सहयोग किया जाता है उसके बारेमे बताया, रणथम्भोर में नव नियुक्त आईएफएस मानस सिंह ने भी कार्यकर्म में अपने विचार व्यक्त किये, रणथम्भोर के उपवन संरक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करे साथ ही पौधरोपण करने से ज्यादा जरूरी उनका संरक्षण करना है और संस्था पथिक लोक सेवा समिति के द्वारा किये जा रहे पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की तारीफ की इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने पेड़ो के महत्व में बारे में बताया की पेड़ो का महत्व क्यो जरूरी है बताया कि जोधपुर के खेजड़ली गाँव की 361 महिलाओ ने पेड़ो को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी थी, इसके बाद अंतिम सम्बोधन कार्येक्रम के मुख्य अथिति जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने दिया जिला कलेक्टर ने  कहा कि वन विभाग के द्वारा जिले में सभी विभागों का सामंजस्य करते बेहतरीन कार्ये किया साथ ही जिले में एक वर्ष में 2 लाख से ज्यादा पौधे लगाये गए है और बताया कि जिले में विभिन्न संघठन पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्ये कर रहे है आज के सफल कार्यक्रम के लिए सभी का धन्येवाद दिया।



कार्यक्रम उद्बोधन के पश्चात सभी ने अल्पाहार किया उसके बाद सभी अतिथियों द्वारा पौधे लगा कर वन महोत्सव का आगाज किया गया।

Monday, July 25, 2022

The Organization Pathik lok seva samiti started the plantation campaign

The Organization Pathik lok seva samiti started the plantation campaign

The organization Pathik lok seva samiti started the plantation campaign-


Pathik Lok Seva Samiti, an organization working at the grassroots level on environment, forest and wildlife conservation in the district sawai madhopur, like every year, this year also started a tree plantation campaign in the interest of making people aware for environmental protection.  



On the first day of the campaign,  organization members Sapna Jolia, Anjali Jolia and Surendra planted 15 shade and flower plants in the Step by Step Secondary School, school children, staff and school founder Arvind Kumar Singhal planted saplings for the present school children.The  organization secretary Mukesh SIIT explained in detail about the importance and importance of medicinal plants in human life.


After that, in the newly constructed garden located in the Girls College Sawai Madhopur, the members of the organization along with the college principal Manisha Sharma, Professor Dr. Aarti Bhadauria, Professor Rajesh Meena, etc. planted 20 shady and flowering plants.  


At the behest of the college principal, the girls' college garden will be cleaned by the  organization, along with more than 100 flowers and shade plants will be planted in the garden.


Every year, along with planting and distributing 1000 saplings in villages, temples, mosques, schools, colleges and public places around Sawai Madhopur, it also works to make people and school and college students aware of conservation.





Tuesday, July 12, 2022

PLSS Branch Office Opening Ceremony Programme Ranthambore.

PLSS Branch Office Opening Ceremony Programme Ranthambore.

Pathik Lok Seva Samiti Branch Office Opening Ceremony Programme Ranthambore

Photo- Chief Guest Ranthambore Chief Conservator of Forest Seduram Yadav


Yesterday, Monday, the new branch office of Pathik Public Service Committee, which is working on wildlife, was inaugurated in front of FCI godown on Ranthambore Road in Vigyan Nagar at the hands of Chief Guest Ranthambore Chief Conservator of Forest Seduram Yadav


Photo:- Deputy Conservator of Forest Sandeep Chaudhary


A special guest Deputy Conservator of Forest Sandeep Chaudhary. In the inaugural program, Rafiq Mohammad, President of Guide Union, Ikramuddin of Mansingh Rajawat 
Photo:- Rafiq Mohammad, President of Guide Union



Vehicle Owner and Driver Association, Ramlakhan Meena, Forest Officer, Journalist, Doctor, Hotel Owner, Lawyer, Social Worker and members of the organization etc. dignitaries were present.


Wednesday, April 20, 2022

संस्था पथिक लोक सेवा समिति द्वारा "हमारी लाडो" के तहत 25 बेटियों को करवाया रणथम्भौर का शैक्षिक भ्रमण-

संस्था पथिक लोक सेवा समिति द्वारा "हमारी लाडो" के तहत 25 बेटियों को करवाया रणथम्भौर का शैक्षिक भ्रमण-

संस्था द्वारा "हमारी लाडो" के तहत 25 बेटियों को करवाया रणथम्भौर का शैक्षिक भ्रमण-


आज संस्था पथिक लोक सेवा समिति के तत्वावधान में मिसेज एशिया इंडिया एवं हमारी लाडो की ब्रांड एम्बेसिडर सीमा मीना सहित काॅलेज की 25 बेटियों को प्रातःकालीन सफारी में  रणथम्भौर के जोन नम्बर 3 का भ्रमण करवाया गया। 

FILE PHOTO-1


इस मौके पर मिसेज एशिया एण्डिया सीमा मीना ने बताया कि वन व वन्य जीवों के संरक्षण के उद्देश्य से बेटियों को भ्रमण करवाया जहां पर उन्होंने टाइगर टी-120 की अठखेलियां देखी साथ ही चीतल, सांभर, हीरण सहित अन्य कई प्रकार के पेड पौधों व पक्षियों को देखकर काफी उत्साहित हुई। 

इस मौके पर नेचर गाइड मानसिंह राजावत ने बेटियों को रणथम्भौर फोर्ट का इतिहास, गणेश मंदिर का इतिहास, टाइगर प्रोजेक्ट एवं वन व वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी। 

PATHIK FILE PHOTO-2

रणथम्भौर भ्रमण के बाद काॅलेज की सभी बेटियों को संस्था कार्यालय पर मिसेज एशिया इंडिया द्वारा समाज में फेली बुराईयों, कुरूतियों एवं समाज में हम अपना योगदान कैसे करें उस बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। इस मौके पर एमएससी की छात्रा पूजा मीना ने भी संबोधित करते हुए बताया कि आज का शैक्षिक भ्रमण में हमने प्रकृति द्वारा हमें कैसे आक्सीजन मिलती है साथ ही अन्य कई प्रकार के वन व वन्यजीवों को करीब से देखा और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। 

PATHIK FILE PHOTO-3

वहीं बीए अंतिम वर्ष की छात्रा भारती जोलिया ने बताया कि इस संस्था से जुडकर हमने वन व वन्य जीवों के बारे में बहुत कुछ सीखा है। आज के इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में रणथम्भौर के उपवन संरक्षक महेंद्र शर्मा, एसीएफ संजिव शर्मा एवं संस्था सदस्य विजय मीना, सन्नी वर्मा, सपना जोलिया, टीना, रेखा मीना, आशाराम, सीताराम आदि का अहम योगदान रहा।  

संस्था पीछे 8 वर्षो से यहां के युवाओ और लोगो को रणथम्भोरे के बाघों और यहां के वन्यजीवो के प्रति जागरूक करने का काम करती आरही है।