Monday, July 25, 2022
Saturday, July 16, 2022
Tigeress 102 shifted from Ranthambore to Ramgarh Vishdhari....
Due to the increase in the number of tigers in Ranthambore and the struggle for the territory, there are fights of tigers every day. To reduce the pressure of tigers in Ranthambore and to maintain balance, Ranthambore's tigress T-73's daughter T-102 was tranquilized from Ranthambore piracy Amaghati on Friday at 11:45 am in the soft enclosure of Ramgarh Vishdhari Tiger Reserve in Bundi. shifted.Thursday, May 05, 2022
संस्था पथिक लोक सेवा समिति द्वारा जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) का किया गया स्वागत
संस्था पथिक लोक सेवा समिति द्वारा जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) का किया गया स्वागत
सवाई माधोपुर, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) एमएल मीना का सवाई माधोपुर से गुजरात प्रदेश मुख्यालय पर स्थानांतरित होने पर सिटी सेंटर में स्थित पथिक लोक सेवा समिति कार्यालय में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![]() |
| Photo- NGO office |
कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) एमएल मीना को संस्था सदस्यों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने नाबार्ड द्वारा किए जाने वाले कई कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नाबार्ड के द्वारा महिला एवं पुरुषों को कई प्रकार की योजनाओं की जानकारी एवं उनकी ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के बाद लोग स्वयं का रोजगार भी खोल सकते हैं। इसकी वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही उन्होंने संस्था सद्स्यों से अपील करते हुए कहा आज का युवा वर्ग नौकरी की तलाश में रहता है। नौकरी नहीं मिलने पर अवसाद में रहता है ऐसे में लोगों को नाबार्ड द्वारा दी जाने वाली ट्रेनिंग लेकर स्वयं का रोजगार चलाने की कोशिश करना चाहिए।
इस मौके पर एमएल मीना की जगह डीडीएम पद पर पदस्थापित हुए पुनीत शर्मा का भी संस्था सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि नाबार्ड से संबंधित जो भी योजनाएं हैं उनकी जानकारी जन जन को होनी चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा हो सके।
इस मौके पर उन्होंने एवं सभी संस्था सदस्यों ने एक दूसरे का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था सचिव मुकेश सीट, संस्था सदस्य विजय मीना, रेखा मीना, अब्दुल गफ्फार, सनी वर्मा, शिवानी राणावत, सपना जोलिया, टीना, भारती राही, विशाल , विरेन जैन, जय लक्ष्मी कुमावत सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
Wednesday, September 01, 2021
रणथंभौर से खुशखबरी, अब नूरी नें आबाद किया रणथंभौर
रणथंभौर, 1 सितंबर। महीने की शरुआत रणथंभौर की गुड़ न्यूज़ से हुई। टी-105 बाघिन 3 शावकों के साथ कैमरा ट्रैप में कैद हुई। शावकों की ख़बर मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों नें मोनिटरिंग एवं चौकसी बढ़ा दी है।
टी-105 जो नूरी के नाम से मशहूर है, टी-39 नूर की बेटी है ये उसके चौथे लिटर की संतानों में से है इसकी बहन टी-106 उर्फ़ एमटी-2 को मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिज़र्व शिफ्ट किया गया था । जहां शावकों को जन्म देने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गयी थी एवं एक शावक लापता हो गया था व दूसरा रेस्क्यू करने के कुछ दिन बाद मर गया था।
फ़िलहाल टी-105 का शावकों के साथ दिखना क़ाफी हर्ष का विषय है। कुछ समय पहले पहले बाघिन टी-84 ऐरोहेड भी 2 शावकों के साथ दिखी थी।
रणथंभौर में फ़िलहाल बाघों के कुनबा बढ़ रहा है। हालांकि आने वाले समय में टेरिटरी के संघर्ष होना लाजमी है जिसके कारण कुछ बाघों को अन्य टाइगर रिज़र्व में शिफ्ट भी किया जा सकता है।
ऐरोहेड की बेटियां रिद्धि-सिद्धि में संघर्ष के बाद सिद्धि को सरिस्का शिफ्ट करने की चर्चा चली थी लेकिन अज्ञात कारणों से इसपर रोक लग गयी।
नूरी भी अपनी माँ की तरह डोमिनेंट है, कैमरा ट्रैप में कैद हुए इसके शावक कुछ महीने के लग रहे हैं, जिससे लगता है कि ये इनकी देखभाल और परवरिश अच्छे से कर रही है।
इधर कारौली कैलादेवी में टी-118 अपने 2 शावकों के साथ है तो धौलपुर के सरमथुरा में टी-117 2 शावकों के साथ। इसबार कारौली में भी टूरिज़म के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, वहीं रणथंभौर में अक्टूबर के आसपास टूरिज़म शुरू होने पर पर्यटकों नए शावकों की अठखेलियाँ देखने को मिल सकती है।
इधर रामगढ़ विषधारी में 1 मेल टाइगर और मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिज़र्व में 1 फीमेल एमटी-4 28 हेक्टेयर के बाड़े में बंद है।
Scavengers one the most important part of Ecological System
But sometimes many other animals also come there to feed, like crows, jackal, foxes, some raptors, even sometimes wild bores.
Basically animals like wolves prefer to hunt and eat but they are opportunistic animals as well, if a ready meal is nearby they can't resist themselves to eat it down.
A seen which was observed a few days back vultures were the first comers to the feeding table, then came wolves, after that some wild bores entered the scene then some jackals and so on.
Population of Vultures is reviving in many places after ban on the prohibited drug diclofenac.. but conservation of the species is very necessary as they are still in the critically endangered and endangered classification by IUCN.
On a single spot Red Headed or King Vulture (Sarcogyps calvus), Indian Vulture (Gyps indicus), Egyptian Vulture (Neophron percnopeterus) were seen.
Wild bores undisturbed by the presence of the wolves also enjoyed the meal co-existence of prey and predator on same feeding ground has been observed someway or the other.
Though wolves doesn't like to share their meal with anybody, therefore other have to wait for their turn.
Friday, August 20, 2021
Kailadevi flourishing with Tigers, Receives Prestigious Machhli Award
Karauli, 20 Aug: Kailadevi Phase II of Ranthambhore Tiger Project is flourishing with Tigers. Now there are 8 Tigers although 2 Tigers are missing since long time.
T-80 (Toofan) Male along with T-118 (Female) with 2 cubs are in Kailadevi area while T-116 (Male) along with T-117(Female) and 2 cubs are in Sarmathura area of Dhaulpur.
Famous Tiger T-72 Sultan (Male) and T-92 Sundari (Female) is missing from the area since very long the monitoring team is regularly conducting search and combing operation though.
Meanwhile process of voluntary relocation is also going on, Kailadevi has 44 villages from which 1 village is completely relocated process of 3-4 villages is under process as per DCF Ramanand Bhakar DCF Wildlife Karauli.
Recently the tracking and monitoring team of Kailadevi got awarded with Machhli Award worth 1 lakh rupees by WWF India and Prabha Khaitan Foundation.
Meanwhile Kailadevi is flourishing with tigers, constant and serious monitoring is the key.
Team awarded for exemplary work includes Range officer Kailadevi Lakhan Singh, Asst. Forester Umesh Jat, Forest Guard Rahir and Rambeer Gurjar.
Machhli Award is renowned and prestigious Award on the name of Machhli the Famous Tigress of Ranthambhore given in the State for exemplary work in wildlife conservation.
Thursday, August 05, 2021
राजस्थान वन विभाग द्वारा घर घर औषधि पौधो का संस्था द्वारा निःशुल्क वितरण-
राजस्थान वन विभाग द्वारा घर घर औषधि पौधो का संस्था द्वारा निःशुल्क वितरण-
सवाईमाधोपुर नगर परिषद द्वारा गठित समिति की सदस्य पथिक लोक सेवा समिति के द्वारा दिनांक 4 व 5 अगस्त दो दिन में मानटाउन क्षेत्र के वार्ड नं 2 से 5 में घर घर औषधि योजना अंतर्गत 2400 पौधो का वितरण संस्था सदस्यों द्वारा किया गया। संस्था द्वारा एक दिन में 2 वार्डो में ओषधि पौधों का वितरण किया जा रहा है मानटाउन क्षेत्र के कुल 30 वार्डो में वितरण किया जाना है।
Friday, July 30, 2021
संस्था पथिक लोक सेवा समिति को दी नगरपरिषद स.मा क्षेत्र में घर घर औषिधीय पौधे वितरण की जिमेदारी-
सवाई माधोपुर 30 जुलाई:- राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा 1 अगस्त 2021 को 12 बजे राज्य के सभी जिलों में घर घर औषिधि पौधे वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जावेगा।
जिसके अंतर्गत आज दिनांक 30 जुलाई 2021 को प्रातः 11 बजे वनमंडल सवाई माधोपुर के कार्यालय में डीएफओ जयराम पांडे की उपस्थित में उनके कक्ष में बैठक की गई जिसमें 1 अगस्त वनमहोत्सव के अवसर पर खिलचीपुर स्थित नाहरगढ़ होटल के सामने यूआईटी की भूमि पर साय 3 बजे घर घर औषिधि पौधे वितरण का कार्येक्रम रखा गया है बैठक में डीएफओ द्वारा बताया गया कि वन विभाग, नगरपरिषद व संस्था के सहयोग से चार प्रकार के औषिधि पौधे गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी और कालमेघ के दो दो पौधे कुल आठ पौधे का एक पैकिट घर-घर बाटे जायँगे। जिसमे संस्था पथिक लोक सेवा समिति को सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के 1 से 60 वार्डो की ज़िमेदारी सौपी गई।
औषिधीय पौधे वितरण में संस्था Pathik Lok Seva Samiti के सहयोगी रहेंगे वार्ड के पार्षद, आंगनबाड़ी की आशासयोगनी, सरकारी स्कूल के अध्यापक व वन विभाग के कर्मचारी आदि। डीएफओ कक्ष की बैठक में डीएफओ जयराम पांडे, एसीएफ पंकज कसाना, संस्था सचिव मुकेश सीट, नगरपरिषद आरओ नीलम कोठारी एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके बाद सवाई माधोपुर नगरिषद में सांय 3 बजे चैयरमेन कक्ष में बैठक की गई जिसमें चैयरमेन विमल महावर की अध्यक्षता में औषिधि पौधे वितरण कार्येक्रम की अंतिम वार्ड वाइज रूपरेखा बनाई गई जिसमे 1 अगस्त 2021 से 30 अगस्त 2021 तक शुरू हो रहे प्रथम पेज में मानटाऊन क्षेत्र के ओर रेल्वे कॉलोनी सहित 30 वार्डो में पौधे वितरण करने का अंतिम रूप दिया गया, जिसमे हर रोज 2 से 5 वार्डो में घर-घर औषिधीय पौधों का वितरण किया जावेगा।
नगरपरिषद में हुई बैठक में नगरपरिषद आरओ नीलम कोठारी, वनमंडल के रेंजर सुरेश गुर्जर, संस्था सचिव मुकेश सीट ओर कई वार्डो के पार्षद मोजूद रहे।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




.jpeg)















