Wednesday, July 14, 2021

रणथम्भोर स्थित गणेश धाम पर चलाया गया पलास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान

आज बुधवार को संस्था के सदस्य और  वोलियन्टर सुबह 6 बजे सिटी मॉल स्थित अपने आफिस से केंटर ओर कुछ गाड़ियों द्वारा शेरपुर धाम पर संस्था के लक्ष्य को पूरा करने निकल पड़े..... गणेश धाम पर पहुँच कर..

रणथम्भोर बाघ परियोजना सवाई माधोपुर व पथिक लोक सेवा समिति के सयुंक्त बेनर तले गणेश धाम मुख्य द्वार पर "रणथम्भोर स्वच्छता व जागरूकता अभियान" चलाया गया।


सस्था कोर्डिनेटर विशाल धणावत ने बताया कि आज संस्था के 50 से अधिक सदस्यो ओर वॉलिंटियरो ने गणेश जी जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को पार्क के अंदर प्लास्टिक ले जाने से रोका और उनके बेगो ओर गाड़ियों को चेक किया गया जिनके पास प्लास्टिक की थैलिया ओर अन्य पिलास्टिक के सामान मिले उनको निकाल कर कपड़े के कैरी बैग दिए गये। संस्था द्वारा आज कुल 1000 बेग श्रद्धालुओं को वितरित किये गए और समझाया गया कि अगली बार पिलास्टिक की थैलिया ओर अन्य किसी भी प्रकार का प्लास्टिक का सामान ना लाये। 


संस्था के सदस्यों द्वारा गणेश जी जाने वाले श्रद्धालुओं को समझाया कि अंदर प्लास्टिक को ले जाकर यहां वहां फेकने से उन प्लास्टिक की थैलियों को रणथम्भोर के वन्यजीव खा जाते है जिससे या तो वो बीमार पड़ जाते है या मर जाते है। और प्लास्टिक से पेड़ पौधों को भी नुकसान होता है। इसलिए हमारी जिमेदारी बनती है कि पार्क में किसी भी प्रकार का प्लास्टिक कचरा ना लेके जाये। गणेश दर्शन के लिए जाने वाले लोगो ने बोला कि अगली बार कपड़े के बैग ही लेकर आयंगे।


संस्था पिछले 6 वर्षों से रणथम्भोर में विस्थापन, वन्यजीव संरक्षण, पौधरोपण आदि जागरूकता का कार्ये धरातल स्तर पर कर रही है।

संस्था अभी एक महीने से रणथम्भोर वन विभाग के बैनर तले अभ्यारण्य के अंदर स्थित धार्मिक स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आने वाले वाले लोगो को जागरूक कर रही है। और प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों के बारे में बता कर लोगो को जागरूक कर रही है और पार्क में स्थित मंदिरों पर कचरा पात्र भी लगवाने की पहल कर रही है।


संस्था ओर विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक रविवार, सोमवार व बुधवार को रणथम्भोर क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थानों पर रणथम्भोर स्वच्छता व जागरूकता अभियान" चलाया जा रहा है। संस्था के सभी सदस्यों की लग्न ओर मेहनत काबिले तारीफ है।

आज के इस अभियान में संस्था सचिव मुकेश सीट सदस्य विजय मीना, भारती राही, बिट्टू जैन, शिवानी, प्रिया राणावत, मुकेश जस्टाना, रामराज, राजेश बैरवा, राकेश, ऋषि, विक्की, दीपा शर्मा, स्वाति, किरोडी, व विभाग के एसीएफ संजीव शर्मा, आरोपीटी रेंजर नारायण सिंह नरुका, फोरेस्टर महेंद्र सिंह, आदि स्वयंसेवको आदि आज के अभियान में विशेष सहयोग रहा।

Tags :

bm

om sai

Seo Construction

I like to make cool and creative designs. My design stash is always full of refreshing ideas. Feel free to take a look around my Vcard.

  • om sai
  • Februari 24, 1995
  • Ranathambore National Park Rajasthan, SWM 322001
  • pathikloksewa@gmail.com
  • +91-6367094588

Post a Comment